हिलसा: मजीदपुर गांव में झोपड़ीनुमा छत गिरने से एक बच्ची हुई जख्मी,पटना रेफर
Hilsa, Nalanda | Jul 14, 2024 हिलसा थानाक्षेत्र के मजीदपुर गांव में झोपड़ीनुमा छत गिरने से लगभग 1 वर्ष की एक बच्ची जख्मी हो गई। आसपास के लोगों की मदद से इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया । जहां ड्यूटी पर तैनाथ चिकित्सक के द्वारा बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। जख्मी बच्ची की पहचान मजिदपुर गांव निवासी नीतीश पासवान के पुत्री सुलेखा कुमारी के रूप में किया गया।