सहारनपुर: रायवाला में बही-खातों का पूजन, नई उम्मीदों और समृद्धि की कामना के साथ व्यापारियों ने किया नवआरंभ
रायवाला कपड़ा मार्केट स्थित व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश (पंजी) के प्रांतीय कार्यालय में व्यापारिक नववर्ष 2026-27 का शुभारंभ आस्था, विश्वास और उमंग के साथ किया गया-प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम नारंग के नेतृत्व में व्यापारियों ने विधिवत बही-खातों का पूजन कर नए वर्ष का बुधवार दोपहर 2:00 बजे स्वागत किया। कार्यक्रम में एक भावनात्मक माहौल देखने को मिला।