गुराबंदा: गुराबन्दा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई
गुड़ाबांदा प्रखंड अंतर्गत शक्तिकेंद्र भालकी के बूथ संख्या 177, भालकी में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती धूमधाम से मनाई। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिला मंत्री गौर चन्द्र पात्रो ने किया। इस दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के आदर्शों और उनके एकात्म मानववाद के सिद्धांतों को याद किया गया।