रजत जयंती पर्व पर कृषक संगोष्ठी का आयोजन, किसानों को दी गई आधुनिक खेती की जानकारी
23 अक्टूबर 2025 दिन गुरुवार को 12 बजे राज्य स्थापना की रजत जयंती के उपलक्ष्य में एक्सटेंशन रिफॉर्म (आत्मा) योजना अंतर्गत कृषक संगोष्ठी का आयोजन पटेल (मरार) धर्मशाला सारंगढ़ में किया गया। कार्यक्रम में कृषि, पशुपालन और उद्यानिकी विभाग के विशेषज्ञों ने किसानों को आधुनिक तकनीकों, जैविक खेती, संतुलित उर्वरक उपयोग, फसल अवशेष प्रबंधन की जानकारी दी।