सीकर जिले के रामगढ़ शेखावाटी बाईपास पर पैंथर के सफल रेस्क्यू के बाद स्थानीय लोगों ने वन विभाग की टीम का सम्मान किया। मंगलवार रात 9:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार वन विभाग की टीम जब पैंथर को लेकर फतेहपुर जा रही थी तो इस दौरान रामगढ़ शेखावाटी बाईपास पर स्थानीय लोगों ने वन विभाग की टीम का फूल माला पहनकर और मिठाई खिलाकर सम्मान किया।