जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी के मार्गदर्शन में आज दिन रविवार दिनाँक 30 नवम्बर को पन्ना की ग्राम पंचायतों को स्वच्छ और आत्मनिर्भर बनाने की महत्वपूर्ण पहल शुरू की गई है। 'क्लीन डेस्टीनेशन पन्ना ठोस कचरा प्रबंधन परियोजना' के तहत, पन्ना नेशनल पार्क की सीमा से लगी 13 ग्राम पंचायतों में अब नगरीय क्षेत्रों की तर्ज पर घर-घर कचरा संग्रहण किया जाएगा।