सागर नगर: लाखा बंजारा झील में हादसा टला: कड़कड़ाती ठंड में रात भर फंसा वृद्ध, सुबह गार्डों ने बचाया
कहते हैं “जाको राखे साइयाँ, मार सके ना कोय” यह कहावत सागर की प्रसिद्ध लाखा बंजारा झील में मंगलवार देर रात सच साबित हुई। झील के कॉरिडोर से फिसलकर एक 62 वर्षीय वृद्ध झील में गिर गया और पूरी रात जान बचाने के लिए पिलर के सहारे खड़ा रहा। मंगलवार रात करीब 11:30 बजे वृद्ध अचानक कॉरिडोर से नीचे झील में जा गिरा। बुधवार सुबह करीब 6 बजे गार्ड ने सुरक्षित बाहर निकाला।