सागर नगर: आष्टा में पुलिस द्वारा जी न्यूज संवाददाता से मारपीट, सागर में पत्रकारों ने सीएम के नाम ASP को सौंपा ज्ञापन
सागर में पुलिस के खिलाफ पत्रकारों ने मोर्चा खोलते हुए मंगलवार की शाम 4 बजे पुलिस की कथित बर्बरता के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम एडिशनल एसपी लोकेश सिंहा को ज्ञापन सौंपा है। दरअसल मामला आष्टा थाना क्षेत्र का है, जहां "जी न्यूज़" के वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद शर्मा और उनके कैमरामैन रजत दुबे के साथ थाना प्रभारी गिरीश दुबे एवं अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट की गई।