जनगणना 2027 के लिए धार में जिला स्तरीय प्रशिक्षण, 1 से 30 मई तक होगा मकान सूचीकरण।भारत की जनगणना 2027 के सफल संचालन के लिए धार के ई-दक्षता केंद्र में द्वितीय चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में आगामी जनगणना के पहले चरण में होने वाले मकान सूचीकरण और मकानों की गणना कार्य के बारे में अधिकारियों को जानकारी दी गई।