ब्यौहारी: चौरी गांव में ट्रैक्टर ट्रॉली में आग लगने से किसान की गेहूं की फसल जलकर हुई राख
देवलौंद थाना क्षेत्र के चौरी गांव में एक किसान की गेहूं की फसल में आग लग गई।किसान ट्रैक्टर ट्राली में अपनी फसल को गहाई के लिए ले जा रहा था, तभी अचानक ट्रैक्टर ट्रॉली में आग लग गई। इस घटना के कारण किसान को हजारों रुपए का नुकसान हुआ है और उसकी मेहनत एक पल में जलकर राख हो गई। घटना बुधवार दोपहर दो बजे की है।