कचहरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री घाट पर विधि विधान से भगवान चित्रगुप्त का 108 कुण्डीय महायज्ञ हुआ आयोजित
श्री चित्रगुप्त सभा काशी द्वारा शनिवार की सायं कचहरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री घाट पर भगवान चित्रगुप्त का विधि विधान से 108 कुण्डीय महायज्ञ किया गया। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य अर्चक श्रीकांत मिश्रा सहित 11 ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन के उपरांत महायज्ञ कराया गया।