मुलाना: अनाज मंडी मुलाना में सरसों की भारी आवक जारी,सोमवार को 1000 किवंटल सरसों की खरीद हुई दर्ज
Mulana, Ambala | Apr 1, 2024 अनाज मंडी मुलाना में सरसों की भारी आवक जारी है। किसान ट्रेक्टर ट्रालियों पर सरसों लेकर मंडी पहुंच रहे है। सोमवार को मंडी में ट्रैक्टर ट्रालियों की भारी भीड़ देखने को मिली।अनाज मंडी में हेफड़ द्वारा सरसो की खरीद की जा रही है। मिली जानकारी अनुसार अनाज मंडी में सोमवार को एक हजार किवंटल सरसों की खरीद दर्ज हुई