मुलाना: कालपी गांव में ट्यूबवेल से केबल चोरी करने के मामले में सीआईए के पुलिस दल ने दो आरोपी किये गिरफ्तार
Mulana, Ambala | Mar 31, 2024 कालपी गांव में ट्यूबवेल से केबल चोरी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपियों की पहचान सातीश कुमार व जसबीर सिंह के रूप में हुई। इस मामले की शिकायत साहिल ने मुलाना पुलिस को सौंपी थी।