मुलाना: ओवरब्रिज दोसडका के पास वाहनों की चैकिंग के दौरान सीआईए के दल ने चोरी की बाइक की बरामद, आरोपी गिरफ्तार
Mulana, Ambala | Mar 30, 2024 ओवरब्रिज दोसडका के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान सीआईए के दल ने जाली नम्बर प्लेट लगी एक चोरी की बाइक को पकड़ा है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम राहुल बताया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ थाना मुलाना में केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी का 2 दिन का रिमांड मंजूर किया है।