पूरनपुर: मोहल्ला बमनपुरी में चोरी की वारदात से हड़कंप, घर से नकदी और जेवरात चोरी हुए
पूरनपुर नगर के मोहल्ला बमनपुरी में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर हजारों की नकदी और कीमती जेवरात चोरी कर लिए। पीड़िता प्रमिला देवी पत्नी डॉ. हरिशंकर मिश्रा ने मंगलवार दोपहर लगभग तीन बजे जानकारी देते हुए बताया कि वह घर में अकेली रहती हैं, सोमवार की रात वह खाना खाकर सो गई थीं। 40 हजार रुपए सोने के जेवर हुए चोरी।