पूरनपुर: रामलीला मेले में चोरी के आरोप में पकड़कर दी गई तालिबानी सजा, वीडियो हुआ वायरल, मुकदमा दर्ज
पूरनपुर रामलीला मेले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक को चोरी करने के आरोप में पकड़कर लकड़ी की बल्ली में उसके हाथ और पैर रस्सी से बाधकर उसको तालिबानी सजा सुनाई गई। जानकारी के अनुसार एक युवक मोबाइल फोन और गैस सिलेंडर चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी दुकान के पिछले हिस्से से अंदर घुसा था।