पूरनपुर: तहसील में वागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पर आपत्तिजनक टिप्पणी का विरोध, हिन्दू संगठनों ने ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
पूरनपुर हिन्दू संगठनों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ग्वालियर के एक व्यक्ति द्वारा वागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री महाराज के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक एवं आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने पर कड़ा विरोध दर्ज कराया गया।