लखीसराय: पुरानी बाजार भक्ति में डूबा, कलश शोभा यात्रा के साथ अखंड रामाधुनी का भव्य शुभारंभ
लखीसराय। शहर के पुरानी बाजार वार्ड संख्या दो में धार्मिक आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला, जब अखंड रामाधुनी के आयोजन को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। सोमवार की पूर्वाह्न 8:35 बजे वार्ड संख्या दो स्थित शैलेश स्थान से नगर उपसभापति शिव शंकर राम की अगुवाई में शोभायात्रा की शुरुआत हुई।