दातागंज: दातागंज क्षेत्र के सैंजनी गांव में दबंगों द्वारा कब्जाई गई भूमि को प्रशासन ने मुक्त कराया
बुधवार दोपहर 2 बजे के लगभग दातागंज क्षेत्र के सैंजनी गांव में दबंग लोगों द्वारा कब्जा की गई भूमि को प्रशासन ने मुक्त कराई है।सैंजनी गांव के हरिवंश किशोर मिश्रा ने अपने खेत पर अवैध कब्जे की शिकायत की थी। उपजिलाधिकारी ने कार्यवाही कराते हुए टीम भेज कर पैमाईश कराते हुए कई बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई है।