कोल: अकराबाद में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, हादसे में सवार गंभीर घायल, डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज किया रैफर
दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना अकराबाद इलाके के नानऊ पुल के पास की बताई जा रही है।जहां शुक्रवार की देर रात करीब 11बजे एक तेज रफ्तार बाइक अचानक ही अनियंत्रित हो गई। इधर बाइक समेत बाइक सवार युवक डिवाइडर से टकरा गया और हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को देखते ही राहगीरों के द्वारा जानकारी इलाका पुलिस को दी गई।