मेरठ: कोतवाली क्षेत्र में ट्रैफिक दरोगा द्वारा दुकान में चोरी करने का वीडियो हुआ वायरल, एसएसपी ने किया लाइन हाजिर
Meerut, Meerut | Jun 23, 2025 मेरठ के कोतवाली क्षेत्र के हापुड़ अड्डे पर मौजूद गारमेंट्स की दुकान से एक ट्रेफिक का दारोगा दुकान पर रखे कपड़े के थैले चोरी करने के दौरान सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। दरोगा द्वारा दुकान पर चोरी करने का सीसीटीवी वायरल हो रहा है। वही सीसीटीवी देखने के बाद दुकान मालिक ने व्यापारियों को जानकारी दी जिसके बाद व्यापारियों ने हंगामा कर दिया।