बहरोड़: गुरु मधु किन्नर हत्याकांड में बड़ा सुराग, बहरोड में खेतों से जली हुई मोटरसाइकिल बरामद, पुलिस ने जब्त कर जांच तेज की
Behror, Alwar | Sep 14, 2025 बहरोड़ क्षेत्र में सनसनी फैला देने वाले गुरु मधु किन्नर हत्याकांड से जुड़ा एक बड़ा सुराग पुलिस के हाथ लगा है। शनिवार को दोपहर एक बजे जागुवास रोड स्थित खेतों में एक जली हुई मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस को आशंका है कि यह बाइक हत्याकांड में इस्तेमाल की गई हो सकती है।घटना की जानकारी मिलते ही बहरोड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।