हाथरस: मथुरा रोड, सुजाता हॉस्पिटल के पास बाइक को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर हालत में रेफर
सदर कोतवाली क्षेत्र के मथुरा रोड सुजाता हॉस्पिटल के पास एक बाइक को कार ने जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर से घायल हो गए। हादसे को देख मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और पुलिस को सूचना दी गई, घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने बाइक सवार एक शख्स को मृत घोषित कर दिया साथ ही दूसरे को गंभीर हालत रेफर कर दिया।