गुलाबपुरा में यूपी, बिहार और झारखंड के प्रवासी लोगों ने गुलाबपुरा क्षेत्र में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ छठ मैय्या की पूजा-अर्चना की। आज सोमवार शाम करीब पांच बजे को छठ पर्व के तीसरे दिन खारी नदी तट पर महिलाओं और पुरुषों ने गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली, जो श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर से रवाना होकर मोक्षधाम खारी नदी पहुंची।