मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने गृह ग्राम बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में सपरिवार गोवर्धन पर्वत की पूजा-अर्चना की और प्रदेश के सुख, समृद्धि व खुशहाली की कामना की। जशपुर जनसंपर्क से बुधवार की दोपहर दो बजे मिली जानकारी के अनुसार इस अवसर पर मुख्यमंत्री की माता श्रीमती जसमनी देवी साय, धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय और परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे