अरवल: 50 बेडेड अस्पताल में अब किया जायेगा कैंसर मरीज का उपचार
D.M( अरवल )
Arwal, Arwal | Mar 15, 2024 जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह द्वारा स्वास्थ्य विभाग के द्वारा नवनिर्मित 50 बेडेड कैंसर अस्पताल का स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि इस अस्पताल में अब कैंसर मरीजों का उपचार किया जायेगा। कुल 03 करोड़ 28 लाख 63 हजार 817 रूपये की लागत से इस अस्पताल का निर्माण हुआ है। इसमें 50 बेड की व्यवस्था की गई है। हालांकि जगह की कमी के कारण वर्तमान में 42 बेड आरक्षित है। अस्पताल पुरी तरह से वातानुकुलित है , जिससे कि मरीजों को इलाज के दौरान गर्मियों में राहत मिलेगी।