अरवल: अरवल बाजार में दो बाइक की टक्कर में युवक हुआ घायल ,सदर अस्पताल में कराया जा रहा है इलाज।
Arwal, Arwal | Mar 15, 2024 अरवल बाजार में दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में मनीष नामक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सूचना के बाद सदर अस्पताल के एंबुलेंस में उसे इलाज के लिए भर्ती कराया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवक मनीष बोध बीघा गांव का निवासी है ,जिन्हें उनके परिजनों को भी सूचना दी गई है। घटना के उपरांत बाइक चालक भागने में सफल हो गया।