डीडवाना: जिला कलेक्टर की संवेदनशील पहल, विदेश में जान गंवाने वालों के परिवारों को दिया उनका हक, सरकारी गाड़ी से लाए कलेक्ट्रेट
जिला कलेक्टर ने एक संवेदनशील पहल करते हुए उन लोगों को सहायता राशि उपलब्ध कराई जिन्होंने अपने परिवार के सदस्यों को विदेश की धरती पर खो दिया था। जिला कलेक्टर ने विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावासों से समन्वय स्थापित कर मृतक श्रमिकों की रुकी हुई कानूनी बकाया राशि उनके परिवार को दिलवाई। जिला कलेक्टर ने दो परिवारों को लगभग 10 लाख ₹50000 राशि के चेक दिए।