डीडवाना: कोलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली पर ग्रामीणों ने किया धरना, प्रशासन के आश्वासन के बाद धरना समाप्त
कोलिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली को लेकर ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया था। धरने के दूसरे दिन अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर पहुंचे एवं कहा कि जल्द ही सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे अनशनकारियों को जूस पिलाकर धरना समाप्त किया गया। ग्रामीणों ने कहा कि अगर समय सीमा में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो फिर आंदोलन करेंगे।