भांडेर: विंडवा गाँव में घरेलू विवाद के चलते पति ने पत्नी से की मारपीट, पंडोखर पुलिस ने मामला दर्ज किया
Bhander, Datia | Mar 28, 2026 विंडवा गाँव में घरेलू विवाद के चलते पति द्वारा पत्नी से मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पीड़िता वर्षा पाल के साथ उसके पति राजकुमार पाल ने आज कहासुनी के बाद मारपीट कर दी। घटना के बाद महिला ने पंडोखर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शनिवार शाम करीब 7बजे आरोपी पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।