करछना: महेवा नदी घाट पर नहाने गए युवक की डूबने से हुई मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
नैनी थाना क्षेत्र के महेवा पूर्व पट्टी गांव निवासी 27 वर्षीय राजकुमार शनिवार को अकेले गांव के सामने से होकर गुजरने वाली यमुना नदी घाट पर गया हुआ था। उसी दरमियान वह नदी में नहाने के लिए उतरा और डूब गया। जब तक आसपास के लोगों के साथ पुलिस मौके पर पहुंची और उसे बाहर निकल गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेज दिया।