विकासखंड सहसपुर लोहारा अंतर्गत ग्राम सुतियापाठ में श्री शतचंडी महायज्ञ एवं देवी भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस पावन धार्मिक अनुष्ठान में जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू ने गुरुवार कि शाम 04 बजे सहभागिता कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर कथा वाचक परम पूज्य श्री ज्योतिर्मयानंदः सरस्वती जी महाराज के मुखारविंद से प्रवाहित देवी भागवत कथा का श्रद्धा