रायपुर: कस्बे की मोर्चरी के पास एक व्यक्ति को अवैध देशी शराब के साथ किया गया गिरफ्तार
रायपुर कस्बे की मोर्चरी के पास अवैध देशी शराब के साथ पुलिस ने शनिवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। शनिवार शाम करीब 5:45 बजे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति अवैध शराब लेकर जा रहा था।जिसको डिटेन कर उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से अवैध देशी शराब के 56 क्वार्टर बरामद किए गए।आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 19/54 में मामला दर्ज किया गया।