पलवल पुलिस सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन पर कड़ी निगरानी रख रही है। पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने चेतावनी दी है कि हथियार लहराते हुए फोटो या वीडियो अपलोड करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने बताया कि, अक्सर युवा एक-दूसरे की देखा-देखी हथियार लेकर अलग-अलग पोज में तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड कर देते हैं। इससे समाज में गलत संदेश जाता