सिणधरी में दीपावली पर सोमवार शाम 4:30 बजे बाजार में हर साल के मुकाबले इस साल भीड़ देखने को मिली। लोग खरीदारी करने के लिए बाजार में उमड़े। बाजार में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था रही। लोग दीपावली पर विभिन्न प्रकार के सामग्री खरीदते नजर आए। लोगों ने पटाखे जमकर खरीदे। मिठाइयों की दुकान पर भी भीड़ देखने को मिली। बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता चौराहे पर तैनात रहा।