बालोद: 15 फरवरी को मनाई जाएगी महाशिवरात्रि, शिवालयों में जोर-शोर से तैयारियां, सर्वार्थ सिद्धि योग में होगा रुद्राभिषेक
महाशिवरात्रि का पावन पर्व इस वर्ष 15 फरवरी को मनाया जाएगा। पर्व को लेकर जिला मुख्यालय बालोद सहित ग्रामीण अंचलों के सभी शिवालयों में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मंदिरों में रंग-रोगन और साफ-सफाई का कार्य जारी है, वहीं कई स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रम और रामायण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जा रहा है। नगर के प्रमुख मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, महाआरती, यज्ञ, आकर्षक झांकियां और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। दिनभर ‘ॐ नमः शिवाय’ की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय रहेगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 15 फरवरी शाम