स्वार: अजीतपुर में दीपावली के दूसरे दिन भी उल्लास छाया, बच्चों ने जमकर जलाए पटाखे
Suar, Rampur | Oct 21, 2025 देशभर की तरह रामपुर जनपद के अजीतपुर में भी दीपावली का पर्व हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। मंगलवार को दीपावली के दूसरे दिन भी लोगों में त्यौहार का जोश और उत्साह देखने को मिला।रात 8 बजे से ही लोगों ने घरों में दीपक जलाकर और पूजा-अर्चना कर एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। बच्चों ने आतिशबाजी और फुलझड़ियां जलाकर पर्व का आनंद लिया।