श्योपुर। जिले की सोंईकलां ग्राम पंचायत के नवीन पार्क में गुरुवार को दोपहर 12 बजे नए साल के मौके पर बुजुर्ग सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक भूषण, पूर्व विधायक बृजराज सिंह चौहान, महावीर सिंह सिसौदिया, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा सुरेन्द्र जाट मौजूद रहे वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत सरपंच हरी सिंह रावत ने की।