कहरा: सहरसा डीएम कार्यालय से राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जागरूकता रैली निकाली गई
Kahara, Saharsa | Mar 24, 2025 सहरसा DM कार्यालय से राष्ट्रीय यक्ष्मा टीवी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जागरूकता रैली सह जागरूकता रथ को सहरसा DM वैभव चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य टीवी रोग के प्रति जागरूकता फैलाना और लोगों को मुफ्त इलाज एवं सरकारी सुविधाओं की जानकारी देना है। इस अभियान के तहत गांव-गांव तक जागरूकता फैलाने के लिए रथ विभिन्न क्षेत्रों मे जाएगी।