हुज़ूर: फ्रूट दुकान से मोबाइल चोरी कर ऑनलाइन ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, ₹85 हजार की चोरी का मामला
समान थाना पुलिस ने एक ऐसे धोखाधड़ी के मामले का खुलासा किया है जिसमें फ्रूट दुकान के नौकर ने अपनी महिला मित्र के साथ मिलकर मोबाइल चोरी की और फिर फोन पे के माध्यम से ₹85000 उड़ा दिए पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है घटना के संबंध में आज 29 जून रविवार को 1:00 बजे एडिशनल एसपी रितु उपाध्याय ने बताया ।