फारबिसगंज: जोगबनी निवासी की कार को नेपाल पुलिस ने किया ज़ब्त
रविवार को नेपाल भंसार कार्यालय द्वारा चोरी की वाहन होने की आंशका पर एक कार को जप्त किया गया है.भंसार क्षेत्र के डीएसपी ऋषिकेश राउत ने रविवार को शाम 4 बजे के करीब बताया कि कार के कागजात नहीं मिलने पर उसे जब्त किया गया. जब्त कार बंगाल नंबर की है.यह कार ट्रांसपोर्टर महाराष्ट्र गुजरात ट्रांसपोर्ट कंपनी के संचालक दिलीप चौधरी की बताई जा रही है.