फारबिसगंज: फारबिसगंज में बाबू वीर कुंवर सिंह महोत्सव का आयोजन हुआ, कई मंत्री हुए शामिल
फारबिसगंज के शगुन बैंक्विट हॉल परिसर में बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव महोत्सव का आयोजन किया गया.कार्यक्रम का शुभारम्भ मंत्री नीरज कुमार बबलू,विजय कुमार मंडल,सांसद प्रदीप कुमार सिंह,विधायक विद्यासागर केशरी,जिला क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. रविवार को एक बजे कार्यक्रम आयोजित किया गया.