फारबिसगंज: फारबिसगंज नगर परिषद कार्यालय के सभा भवन में बोर्ड की साधारण बैठक आयोजित
फारबिसगंज नगर परिषद कार्यालय के सभा भवन में शनिवार को सुबह 11 बजे के करीब नगर परिषद की मुख्य पार्षद वीणा देवी के अध्यक्षता में नगर परिषद बोर्ड की साधारण बैठक आयोजित की गई.बैठक में सर्वप्रथम गत बैठक की संपुष्टि की गई जिसके बाद आयोजित बैठक के सभी 10 एजेंडा पर विचार करते हुए प्रस्ताव पारित कर निर्णय लिया गया.