पटना ग्रामीण: मिथिला राज्य की मांग, बांटने की राजनीति की सोच है: चिराग पासवान का राबड़ी देवी पर पलटवार
पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने बिहार में अलग से मिथिला राज्य बनाने की मांग की है। अब इस पर गुरुवार की दोपहर 2 बजे मीडिया से बात करते हुए लोजपा रामविलास पार्टी के सुप्रीमो चिराग पासवान ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे बांटने की राजनीति की सोच बताया है। हांलाकि उन्होंने चेतन आनंद के सवाल पर कन्नी काट ली।