कोल: पहलगाम घटना के विरोध में AMU के छात्रों ने निकाला कैंडल मार्च, CO को दिया ज्ञापन
Koil, Aligarh | Apr 23, 2025 पहलगाम में हुई घटना का विरोध देश भर में लगातार बढ़ता जा रहा है। उक्त घटना के विरोध में देशभर में गुस्सा फूट पड़ा है और लगातार प्रदर्शन किया जा रहे हैं। बुधवार को उक्त घटना के विरोध में AMU में छात्रों के द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया है। इस दौरान एएमयू के छात्रों ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन को अभय पांडेय को दिया है।