शाहजहांपुर: पुरानी रंजिश के चलते खेत में रखे भूसे-गेहूं में लगाई आग, 30 हजार का नुकसान, मुकदमा दर्ज
शाहजहांपुर के थाना मदनापुर क्षेत्र में खेत में रखे भूसे और गेहूं में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। घटना ग्राम चठिया पठिया की है, जहां आग लगने से करीब 30 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित जमील खां के अनुसार उनके भाई जहीर खां के खेत में लगभग 50 क्विंटल भूसा और ढाई क्विंटल गेहूं रखा था। आरोप है कि 9 दिसंबर की शाम करीब पांच बजे अशफाक पुत्र मुश्ताक और