पूरनपुर: साप्ताहिक बंदी का उल्लंघन, सैलून संचालकों ने एसडीएम से कार्रवाई की मांग की
पूरनपुर क्षेत्र में सैलून संचालकों ने साप्ताहिक बंदी के नियम का उल्लंघन होने पर नाराजगी जताई है। इस संबंध में समस्त सैलून संचालकों ने सोमवार दोपहर एक बजे एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। सैलून संचालकों का कहना है कि प्रशासन के निर्देशानुसार पिछले करीब एक वर्ष से प्रत्येक मंगलवार को साप्ताहिक बंदी का नियम लागू है।