कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के शक्तिपुरम कॉलोनी में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक का शव गुरुवार की सुबह लगभग 10:00 बजे अपने कमरे में फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला युवक की पहचान विक्की पुत्र स्वर्गीय महेंद्र उम्र लगभग 30 साल जो की शक्तिपुरम कॉलोनी महुअरीया का रहने वाला है। युवक कपड़े की दुकान पर काम करता था सट्टेबाजी व आईपीएल खेल की वजह से काफी कर्ज में था।