सीकर जिले के रोलसाहबसर गांव में रविवार को पूर्व विधायक भवरु खान की 11वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रविवार शाम 4:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा झुंझुनू सांसद बृजेंद्र ओला फतेहपुर शेखावाटी विधायक हाकम अली खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।