चूरू: होटल ग्रांड शेखावाटी में अग्रवाल समाज ने भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता का भव्य अभिनंदन किया
Churu, Churu | Jan 4, 2026 भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष के रूप में चौथी बार नियुक्त होने पर चूरू निवासी पंकज गुप्ता का रविवार को चूरू जिला अग्रवाल समाज की ओर से भव्य अभिनंदन किया गया। होटल ग्रांड शेखावाटी में आयोजित समारोह में जिलेभर से हजारों की संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में पंकज गुप्ता को चांदी का प्रतीक चिन्ह, चंदन की कलाकृति, साफा, शॉल व माल्यार्पण कर सम्मान किया।